सेक्टर-6 में कल्पना चावला अस्पताल के डॉक्टर की घर के सामने गाड़ी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर-6 ने बताया कि उन्होंने 31 अक्तूबर की रात को अपने घर के सामने स्वीफ्ट डिजायर कार खड़ी की थी, लेकिन सुबह देखा तो गाड़ी चोरी मिली। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी चैक की तो उसमें दो युवक गाड़ी को चोरी कर कर लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने रात करीब सवा दो बजे गाड़ी चोरी की। एक युवक आते जाते लोगों पर ध्यान रख रहा है, वहीं दूसरा युवक गाड़ी के शीशे की तरफ गाड़ी के लॉक से छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपियों ने एक मिनट में गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं जांच अधिकारी एचसी जसबीर ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की धरपकड़ में जुटे हैं।