फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार लूट का आरोपी देसी पिस्तौल और नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा नेशनल हाईवे-44 पर गांव मच्छरौली के नजदीक 24 मार्च की शाम करनाल निवासी महेश से गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले एक आरोपी को एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे देसी पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी खेड़ी गुज्जर गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की टीम विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही थी। सोमवार देर शाम पट्टीकल्याणा महावटी मोड़ पर एक युवक के संदिग्ध रूप में घूमने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपनी पहचान सन्नी निवासी खेड़ी गुज्जर गन्नौर सोनीपत के रूप में बताते हुए अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 24 मार्च की साय समालखा के नजदीक जीटी रोड पर कार सवार एक युवक से गन प्वाइंट पर कार छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारा। वारदात बारे थाना समालखा में महेश निवासी करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने, लूटी गई कार बरामद करने, वारदात में संलिप्त फरार आरोपी के साथ के ठीकानों का पता लगाने को लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें