फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों को पिस्तौल व तलवारों के बल पर बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। कार सवार बदमाशों ने गांव नारा-अदियाना मोड़ पर एक को रुकवाकर उसके सवार लोगों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार सवारों को बंधक बनाकर उनसे पांच हजार रुपये व सोने के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने कार सवारों को धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो वो गोली मार देंगे। उन्होंने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव जोशी निवासी सुखबीर ने बताया कि वो अपने चचेरे भाई सुुभाष के साथ गांव बली में एक शादी समारोह में जा रहा था। गांव नारा-अदियाना मोड़ पर एक कार ने उनको ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। कार सवारों ने उसकी कार को टक्कर भी मारी। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार से तीन युवक उतरे। उन्होंने उन्हें कार से नीचे उतार लिया और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनके एक युवक सोमबीर भी था। उसके पास पिस्तौल थी। कुछ देर बाद यहां तीन युवक व एक बुुजुर्ग बाइक पर आया। ये चारों तलवारों से लैस थे। इन्होंने उनकी कार की तलाश की। कार के डैशबोर्ड से इन्होंने पांच हजार रुपये निकाल लिए। उनसे सोने की चेन व कड़ा भी लूट लिया। सोमबीर नाम का युवक खुद को गैंगस्टर बता रहा था। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें