फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक की टक्कर से कार सवार घायल

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड अनाज मंडी मोड पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि सीट बेल्ट पहने व्यक्ति का सिर स्टेयरिंग को जा लगा। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकात में वरिंद्र तनेजा ने बताया कि वह सेक्टर-25 से जाटल रोड की तरफ जा रहा था। उसकी गाड़ी अनाज मंडी रेड लाइट पर खड़ी थी। पीछे एक ट्रक ड्राइवर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी पीछे से टूट गई।
ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीट बेल्ट पहने होने के बाद भी उसका सिर स्टेयरिंग पर जा लगा। इससे उसकी गर्दन और सिर पर चोट लगी है। उसके साथ बैठे जोगिंद्र का सिर भी डेसबोर्ड पर जा लगा। वह इसमें बाल-बाल बच गया। ट्रक के मालिक ने उल्टे उनके साथ ही बदसलूकी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें