फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रेलिंग तोड़ रेहड़ियों में घुसी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर संजय चौक के पास एक कार ने पीछे से ई- रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा व कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर के नीचे लगी खाद्य पदार्थों की रेहड़ी में जा भिड़ी। रेहड़ी वालों ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई। कई रेहड़ियां पलट गई। इसमें रेहड़ी वालों का काफी नुकसान हुआ। राहगीरों ने ई- रिक्शा चालक को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को यहां हटवाया और अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि यह कार पुलिस कर्मचारी की है। कार के शीशे पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें