फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लापरवाही से कार चला रहे एक युवक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कुलदीप नगर निवासी अधेड़ की मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को अनिल निवासी कुलदीप नगर ने बताया कि उसके पिता शिशुनाथ (57) सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर घर से करनाल के लिए निकले थे। उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का रिफाइनरी रोड के पास एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार ने उनके पिता को टक्कर मारी है। लोगों ने बताया कि कार सवार तेज और लापरवाही से कार को चलाते हुए आया और उनके पिता को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें