फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: नहर में गिरी कार, खिड़की खोलकर डाई हाउस मालिक ने बचाई जान

विज्ञापन
ारायणा पुल के आगे नहर में गिरी कार - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। नारायणा पुल से एक किलोमीटर आगे बुधवार की रात नहर में एक डाई हाउस मालिक कार समेत जा गिरे। गमीनत रही कि समय रहते कार की खिड़की खोलने में वह कामयाब रहे और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस नहर में कई हादसे हो चुके हैं। यही वजह है कि ग्रिल लगाने की मांग की जा चुकी है, हालांकि इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गांव नांगलखेड़ी निवासी डाई हाउस मालिक निर्मल ने बताया कि बुधवार की शाम काम से गांव वजीरपुर टिटाना गया था। रात साढ़े आठ बजे लौटते वक्त नारायणा पुल से निकल करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों में लगी और इसी दौरान ओवरटेक कर रही दूसरे वाहन ने उनकी कार का साइड में टक्कर मार दी। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराने के बाद नहर में गिर गई। कार में पानी घुसने से पहले खिड़की खोलकर बाहर आने में वह कामयाब हो गए। उन्होंने कहा कि ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मारने वाले वाहन चालक की वजह से हादसा अंजाम हुआ। गांव नारायणा से बुड़शाम के बीच बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब का हादसा हुआ। घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें