समालखा। जीटी रोड पर राजा गार्डन के पास कार और ईको की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। एक परिवार के सदस्य ईको में सवार होकर सीतामढ़ी से अलीपुर की ओर जा रहे थे। राजा गार्डन के पास पहुंचे तो एक कार ने ईको को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दंपती पूजा और राकेश, भाई अमन, ननद रेखा और दो बच्चे रिषभ व विकास घायल हो गए। 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पानीपत रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।