फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा:शादी से लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली पैरलल नहर के साथ गांव ढोढपुर के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। करनाल के बाल रागेडन निवासी सतीश ने बताया कि पिता रामधारी व मां उसके मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव किवाना गए थे। शाम को पिता बाइक पर अकेले वापस आ रहे थे जबकि मां किवाना में ही रुक गई थी। गांव ढोढपुर के पास दोनों नहरों के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें करीब डेढ़ सौ मीटर घसीटते हुए ले गई। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें