फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को कैंटर ने मारी टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 23 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/ इसराना। गांव बलाना के मोड़ पर सोमवार रात पौने 10 बजे चुलकाना धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली और ट्रैक्टर का हुक टूट गया। ट्रैक्टर चार बार पलटी खाई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से नौ साल के बच्चे और उसके ताऊ की मौत हो गई। बच्चे के ट्रैक्टर चालक पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मां बेटी, भाई बहन व पिता पुत्र समेत 22 लोग घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर है। इनका हायर हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद इसराना थाना पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बच्चे व व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस कैंटर चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी है।

गांव शेरा के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव से हर साल सैकड़ों श्रद्धालु चुलकाना धाम जाते हैं। वहां जाकर मन्नतें मांगते हैं। सोमवार शाम को श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल चुलकाना धाम के लिए रवाना हुआ था। जत्थे के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली भी थी, ताकि बच्चे, महिलाएं जो भी यात्रा के दौरान थके, वह उस पर बैठ जाएं। जत्था शेरा गांव से कालखा व नौल्था गांव होते हुए बलाना गांव के मोड़ पर पहुंचा। ट्रैक्टर को राजेश चला रहा था। यह उसी का ट्रैक्टर था। ट्राली में दर्जनों महिलाएं, बच्चे व बड़े बैठे थे। ट्रैक्टर पर राजेश के साथ उसका नौ साल का बेटा आशु व पड़ोसी छत्रपाल (37) बैठा था। रात करीबन पौने 10 बजे जब जत्था बलाना गांव के मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली और ट्रैक्टर का हुक टूट गया। ट्रैक्टर ने चार बार पलटी खाई।
विज्ञापन

आशु व छत्रपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इनको जैसे तैसे बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। कैंटर चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में कॉल की। सूचना मिलते ही चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से ट्रैक्टर चालक राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसके बेटे आशु व छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया । छत्रपाल के बेटे दक्ष को भी यहां से हायर हेल्थ सेंटर में दाखिल कराया गया है। उसकी दोनों टांगे टूटी हैं।

बॉक्स


हादसे में ये हुए घायल-

बिमला व उसकी बेटी काजल, अमन व उसका उसकी बड़ी बहन रूपा , वंश व उसका भाई अजय, रजत राजेश, दक्ष, अजीत, शुभम, विजय, रजत अमन, अशोक, चिंटू, साजन, सागर, मन्नु, अशोक, अनमोल, मीनाक्षी व सूरजभान घायल हुए है। मृतक छत्रपाल पेशे से मोटरसाइकिल मिस्त्री था। मृतक आशु 10वीं कक्षा का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन है।


वर्जन-

इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें