सर्विस लेन पर पलटा कैंटर। संवाद
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
समालखा। लुधियाना से दिल्ली कुंडली बॉर्डर जा रहा एक कैंटर सोमवार तड़के करीब पांच बजे जीटी दक्ष होटल के सामने पलट गया। हादसा बैरिकेड्स दिखाई न देने पर हुआ। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को हटाया। हादसे में चालक और परिचालक बच गए। चालक ने बताया कि जीटी और सर्विस रोड के बीच लगे बैरिकेड्स दिखाई नहीं दिए। वह लुधियाना से कुंडली बाॅर्डर माल लेकर जा रहा था, उसे जीटी रोड से जाना था, लेकिन सर्विस लेन पर चढ़ गया। वह अनियंत्रित हो गया और कैंटर सर्विस रोड पर पलट गया। संवाद