फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रक्त की कमी दूर करने के लिए शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की 60 प्रतिशत गर्भवतियों में खून की कमी है। 20 प्रतिशत गर्भवतियों में तो आठ ग्राम से भी कम खून है। लगभग 55 प्रतिशत बच्चों में भी खून की कमी है। 25 प्रतिशत से अधिक बच्चे गंभीर एनिमिक की श्रेणी में आते हैं। इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार 100 डेज एनिमिया मुक्त अभियान शुरू किया है। सामान्य मरीजों को पहले की तरह प्राथमिक स्तर पर आयरन की दवा दी जाएगी। वहीं अब गंभीर एनीमिया रोगियों को दवाएं देने के साथ जब तक ये ठीक नहीं होते तब इनकी मॉनिटरिंग कर फीडबैक भी लिया जाएगा। मॉनिटरिंग के लिए आशा वर्कर को इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान पानीपत में मंगलवार से शुरू हाे चुका है। अभियान पूरा हाेने के बाद रिपाेर्ट मुख्यालय में साैंपी जाएगी।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डाॅ. जयंत आहूजा ने बताया कि एनीमिया मुक्त अभियान के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले एनीमिया मुक्त वीक मनाया जाता था। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों में खून की जांच कर उन्हें आयरन की टेबलेट दी जाती थी। यह पहली बार है जब लगातार 100 दिन तक एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। सामान्य, मध्यम व गंभीर एनीमिया के रोगियों के वर्ग बनाए गए हैं। पानीपत में एनिमिया बड़ी चुनौती है। हर महीने हाेने वाली गर्भवतियाें की जांच में भी 60 फीसदी गर्भतियाें में खून की कमी मिलती है। पानीपत में इससे पहले ये अभियान सात दिनाें के लिए हर तीन महीने के बाद तक चलता था। अब यह अभियान पहली बार 100 दिनाें के लिए चलेगा। जिले की स्वास्थ्य केंद्रों में ये अभियान चलाया जाएगा। स्कूल खुलने के बाद वहां भी जांच कैंप लगाए जा सकते है। विभाग द्वारा छह वर्गों में छह लाख से ज्यादा लाेगाें काे जांचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें