फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसफार्मर के फ्यूज ऊपर उठाने को चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम करंट लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद बिजली निगम ने पूरे सर्कल में ट्रांसफार्मरों के फ्यूज को ऊपर उठाने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर के क्षेत्र में फ्यूज ऊपर उठाए जाएंगे। सभी जेई की अपने क्षेत्र में इसकी जिम्मेदारी रहेगी। किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित जेई जिम्मेदार होगा। इसके अलावा फोरमैन और एएलएम की भी जिम्मेदारी भी तय की गई हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों ने वीरवार को ही ट्रांसफार्मर के फ्यूज ऊपर उठाने का काम शुरू कर दिया। शहर और सब अर्बन डिविजन में सुबह से शाम तक करीब 40 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज ऊपर किए गए। बिजली निगम अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में इनको ऊपर उठवाया और साथ के साथ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट की। निगम अधिकारियों ने कहा कि कोई भी फ्यूज या तार नीचे लटका नहीं होना चाहिए। इससे हादसा होने का डर बना रहता है।
यह है मामला
मंगलवार को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में ट्रांसफार्मर के फ्यूज के करंट लगने से ढाई साल के रुद्र की मौत हो गई थी। पिता ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने इसमें अज्ञात के मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
काबड़ी रोड भारत नगर में करंट लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत होने का मामला दुखद है। निगम पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। निगम ने भविष्य में इस रह के हादसों को रोकने के लिए फ्यूज ऊपर उठाने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर सभी जेई की देखरेख में काम किया जाएगा। टीमों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। जहां पर संभव नहीं होगा वहां से ट्रांसफार्मर को हटाकर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिविजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें