फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब तस्करों के खिलाफ अभियान, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 100 बोतल अवैध देसी व 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि तहसील कैंप पुलिस ने बरसत रोड कुबेर धर्म कांटे के पास से विशाल निवासी काबड़ी को 36 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने बसंत नगर में दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे दिवान नगर निवासी अशोक को आठ बोतल, सात अद्धे व 11 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ा। समालखा पुलिस ने हलदाना गांव में कारकोली मोड़ के पास बने एक कमरे में अवैध शराब बेच रहे राहुल निवासी सुरजनापुर हरदोई यूपी को गिरफ्तार किया। उससे 24 बोतल, 20 अद्धे व 64 पव्वे अवैध देसी शराब व अन्य शराब की बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें