पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव मनाया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में आज बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधनाचार्य अजेंद्र कुंडू ने बताया कि स्कूल में आर्ट, कॉमर्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल सभी स्ट्रीम और आधुनिक लैब, अटल टिंकरिंग लैब, खेल सुविधाएं और छात्रवृत्ति जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं। संवाद