एक दुकानदार से ठग ने जानकार बनकर अपने खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
इमरान पुत्र मोहम्मद अय्यूब निवासी माडल टाउन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वो अपनी दुकान पर था। उसके पास एक कॉल आई। सामने वाले ने खुद को दीप सिंह बताया। उसको दीप सिंह के 75 हजार रुपये देने हैं। सामने वाले ने कहा कि उसको पैसों की जरूरत है वो फोन पे से उसके पास पैसे भेज दे। पहले उसने सामने वाले के नंबर पर 10 रुपये भेजे। फिर 14990, 30000, 30000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो वो बंद मिला। उसको कुछ देर बाद पता चला कि ठग ने उसको ठग लिया है।