फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में आवक के साथ खरीद सामान्य पर उठान सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले की मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद ने गति पकड़ी है। इसके आगे उठान काफी सुस्त है। सरकारी एजेंसियों को लेकर किसानों व आढ़तियों में रोष पनप रहा है। जिले की मंडियों में अब तक 143601 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें करीब 138969 मीट्रिक टन की खरीद की है। मंडियों में करीब 1.29 लाख मीट्रिक टन की उठान की गई है। बाकी धान की उठान नहीं हो पाई है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 143601 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 20942 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए और 1509 किस्म की 122071 मीट्रिक टन धान, बासमति-1121 धान 588 मीट्रिक टन की आवक हुई है। बाबरपुर मंडी में 14762 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। जिसमें ग्रेड-ए 4901 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 9861 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। बापौली मंडी में 4941, इसराना मंडी में 6017, मतलौडा मंडी में 14686 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में 31497 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 4948 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 92 और 1509 किस्म की 26457 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में 71697 मीट्रिक टन धान में ग्रेड-ए 2809 मीट्रिक टन, बासमती-1121 धान 143 व 1509 किस्म की 68745 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। जिला की मंडियों में 139519 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 121938 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 9936 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। एचडब्लयूसी द्वारा 7644 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें