फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल मशीन बेचने के नाम पर कारोबारी से ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने मेडिकल कारोबारी से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने कारोबारी से मेडिकल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर संपर्क किया था। मेडिकल मशीन बेचने के लिए नाम पर ठगों ने ढाई लाख रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद कारोबारी ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। कारोबारी ने उनकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुताना गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि वह हाल में विराट नगर में किराए पर रहता है। उसका विराट नगर में प्राइम मेडिक्यूप्स के नाम से कार्यालय है। वह मेडिकल संसाधनों की को बेचता व खरीदता है। उसके पास 14 जून को व्हाट्सएप पर संदेश आए। संदेश कर्ता ने संदेश के माध्यम से उससे कहा कि उनकी सर्जिकल मेडिटेक के नाम से कंपनी है। वह मेडिकल संसाधन बेचते हैं। उसने उनके साथ सीआर सिस्टम मशीन खरीदने की पांच लाख रुपये में डील की। उसने मशीन के नाम पर इनको ढाई लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद उसने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। उसकी कॉल भी नहीं उठाई। ठगों ने उसके साथ ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें