फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री चुलकाना धाम के लिए फ्री बस यात्रा रविवार को चलाई गई। समाजसेवी आरडी कल्याण कश्यप ने नारियल तोड़कर बस को रवाना किया। प्रधान मनोज चौहान ने मुख्यातिथि आरडी कल्याण कश्यप का पगड़ी पहना और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। जिसमें श्रद्धालु माता व बहनों चुलकाना धाम में श्री खाटू श्याम के दर्शन किए। यहां सबके लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

आरडी कल्याण कश्यप ने कहा कि आज हर कोई पैसे कमाने में लगा हुआ है। ऐसे में कुछ लोगों ने तो भगवान को भी पीछे छोड़ दिया है। हमें अपने दैनिक जीवन की शुरुआत भगवान के नाम से शुरू करनी चाहिए। इससे व्यक्ति अपने हर काम को सही से कर पाएगा। उन्होंने कहा कि चुलकाना धाम के दर्शन पाकर व्यक्ति का कल्याण होता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु की शरण में जाना चाहिए। इस मौके पर प्रधान विक्की, देवी दयाल कश्यप, मनोज ठाकुर, विशाल शर्मा, सुभाष चौहान, मोंटी कश्यप, सोमा कश्यप व विशाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें