फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कूड़े में आग लगाने से लोगों को जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की बरसत रोड स्थित एसटीपी के पास वाली जमीन पर अंसल का कूड़ा डाला जा रहा है। यहां कूड़े के ढेर लग चुके हैं। इस कूड़े का निस्तारण करने की बजाय इसे आग के हवाले कर दिया जाता है। बाकी बचे हुए कूड़े को जेसीबी मशीन से निगम की जमीन के तालाब में डालकर इसका भराव किया जा रहा है। इस जमीन के बीचों बीच एक कच्ची सड़क तक निकाल दी गई है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कूड़ा उठाने के बदले मोटा मुनाफा कमाने वाले ठेकेदार निगम की जमीन पर कब्जा तक करने के प्रयास में हैं। वहीं, रोजाना कूड़ा जलाने से उठने वाले धुएं से आसपास के लोगों में सांस की बीमारियां फैलने लगी हैं। जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम को भी दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक को देंगे। वहीं, अगर कूड़ा जलाना बंद नहीं हुआ तो वे इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
गौरतलब है कि बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला और निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बीच निगम कई एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। इस जमीन पर अब कूड़े का अवैध डंपिंग स्टेशन बन चुका है। यहां अंसल से कूड़े की भरी गाड़ियां और रिक्शा आती हैं। रोजाना कूड़ा उठाने वाले कूड़ा डाल कर चले जाते हैं। इसके बाद ढेर लगने पर ये कूड़ा जेसीबी से निगम के तालाब में फेंक दिया जाता है। बचे हुए कूड़े को आग के हवाले कर दिया जाता है। ये काम पिछले कई माह से हो रहा है। अंसल वासियों का कहना है कि अंसल से कूड़ा उठाने वाला ठेकेदार अंसल के लोगों से यूजर चार्ज तो लेता है लेकिन इस कूड़े का निस्तारण नहीं करता। एडवोकेट सुरभि शर्मा का कहना है कि कूड़े में आग लगने की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है। हवा में कॉर्बन डाई ऑक्साइड जैसी जहरीली गैस घुल रही है। जिससे लोगों के श्वास संबंधित रोग होने लगे हैं। वहीं, बरसत रोड से लेकर आसपास भी गंदगी का माहौल बन चुका है। आंधी या तेज हवाएं चलने पर ये कूड़ा उड़कर लोगों के घरों में जाता है। इसकी वजह से हजारों लोग परेशान हैं। वहीं जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि इसे लेकर निगम और जिला प्रशासन को पहले भी शिकायत दी गई थी और अब दोबारा फिर से शिकायत दी जाएगी। अगर समाधान नहीं हुआ तो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
मामला गंभीर है लेकिन संज्ञान में नहीं है। इसकी मौके पर जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा होता मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें