अंबाला। छावनी के डीआरएम कॉम्पलेक्स के पास स्थित दुकान में सेंध लग गई। अज्ञात चोर दुकानों से हजारों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने सुंदर नगर निवासी दुकानदार राम निवास मित्तल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। राम निवास ने बताया कि उनकी डीआरएम कॉम्पलेक्स के पास मित्तल इंटरप्राइजिज के नाम से दुकान है। 11 नवंबर की रात लगभग 10:30 बजे वह दुकान को ताला लगाकर बंद करके गए थे। 12 नवंबर की सुबह लगभग सात बजे जब वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से में बनी दीवार टूटी हुई है। जब दुकान में रखे सामान की जांच की तो इसमें 10 से 12 हजार रुपये नकदी, चार किलो अखरोट गिरी, पांच किलो बादाम, तीन किलो किशमिस, 14 डिब्बे पिस्ता, छह बॉक्स काजू और कुछ अन्य सामान था।