फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदार 17 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अंसल स्थित गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदार अपनी दुकानों का मालिकाना हक दिलाने के लिए बुधवार को जिला योजनाकार विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। डीटीपी के माध्यम से महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंप जाएगी। इसके साथ गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों को निशुल्क कंप्लीशन जारी करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद एवं प्रधान जन आवाज सोसाइटी जोगिंद्र स्वामी ने आरोप लगाया कि अंसल के मालिक और मैनेजर डीटीपी अधिकारियों के साथ मिलकर हरियाणा की सभी अंसल यूनिटों की यूडी लैंड को बिना प्लानिंग बेचकर अनियमितता करते हैं। वहीं सरकार अपने अधिकारियों को जेल में जाने से बचाने के लिए सम्मानपूर्वक अंसल एपीआई को दिवालिया घोषित कर देती है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब दुकानदारों ने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अंसल सुशांत सिटी की गैलेक्सी कोर्ट में दुकान खरीद कर उनका भुगतान कर दिया है अब डीटीपी उनकी दुकानों को सील कर चाहता है। उन्होंने कहा कि यूडीलैंड घोटाले में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों, अंसल मालिक, उसके मैनेजर और भू माफिया पर आपराधिक मामला दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए और फर्जी तरीके से की गई रजिस्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। जब तक गैलेक्सी कोर्ट की दुकानों की सरकार अपने स्तर पर कंप्लीशन जारी कर इनको मालिकाना हक नहीं देती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा की शीघ्र वे अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों लोगों के साथ महानिदेशक कंट्री एंड टाउन प्लानिंग विभाग के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें