फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांजा छिपा बंदी के लिए ले गया भाई, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जेल की हवालात में बंद आरोपी के लिए उसका भाई तौलिए में गांजा लेकर गया। कपड़ों की तलाशी के दौरान गांजा पकड़ा गया। इसके बाद जेल के उप अधीक्षक ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने जेल में बंद आरोपी और उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उप अधीक्षक जेल दीपक हुड्डा ने बताया कि सिवाह जेल में चोरी के मामले में समालखा निवासी रोहित बंद है। रोहित पर अन्य 15 मुकदमे विचाराधीन है, उनमें भी रोहित बंदी है। मंगलवार को रोहित का भाई मोहित मुलाकात करने के लिए आया था। वह रोहित के लिए कुछ कपड़े लेकर आया था ,जो उसने तलाशी के लिए जमा कराए। पुलिसकर्मी विजेंद्र ने तलाशी ली तो एक तौलिए की किनारी में निषेध वस्तु प्रतीत हुई। जिसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। जेल प्रशासन ने थाने में सूचना दी। सूचना पाकर एएसआई ऋषि प्रकाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर नोडल अधिकारी के रूप में तहसीलदार वीरेंद्र को बुलाया। उनकी निगरानी में तौलिए की सिलाई उधड़ने पर उसके अंदर से हरे रंग का पत्तीनुमा पदार्थ मिला, जो गांजा था। वजन करने पर वह एक ग्राम का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें