फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास रविवार रात बाइक सवार दो दोस्तों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को मृतक की दो चचेरी बहनों की शादी है, मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। शाम को बहनों की डोली उठनी थी, लेकिन उससे पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के पिता की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निंबरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा शिवम (18) नौ अक्तूबर को अपने दोस्त हिमांशु के साथ निजी काम से गांव बबैल जा रहे थे। बेटा शिवम और हिमांशु एक बाइक पर थे। जबकि वह स्वयं अपने चचेरे भाई मिंटू के साथ दूसरी बाइक पर था। जब वह गांव कुराड़ के पास गंदे नाले से बबैल की तरफ जाने लगे तो इस बीच एक कैंटर चालक तेज रफ्तार में आया और उसने बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेटा और उसका दोस्त दोनों घायल हो गए। वह उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया। कैंटर चालक की टक्कर से दो राहगीर युवक भी घायल हो गए। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
अशोक ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले उसके स्वर्गीय भाई रामफल की बेटी कोमल और ज्योति की सोमवार को शादी थी। रामफल की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी। रामफल की बेटी कोमल की बरात कैथल जिले के गांव कोटड़ा से आनी है। वहीं, ज्योति की बरात जींद जिले के सफीदों से आनी थी, जिसकी तैयारियों में वह जुटे हुए थे। इसी बीच उन्हें हादसे से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।
विज्ञापन

मृतक शिवम तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटा मनीष (17) साल व बहन निधि (09) की है। शिवम संजय चौक स्थित एक शोरूम में काम करता था। पिता अशोक निजी स्कूल में बस ड्राइवर हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के पिता के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- एसआई अतर सिंह, सनौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें