फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आढ़तियों ने दूसरे दिन भी धरना दे रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। हरियाणा स्टेट आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही पांच दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी आढ़तियों ने अनाज मंडी बापौली में धरना देककर रोष जताया है। अनाज मंडी बापौली के प्रधान दलीप रावल के नेतृत्व में सनौली-बापौली के आढ़तियों सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रधान रावल ने बताया कि फसल बेचने पर ढाई प्रतिशत आढ़त, साइलो में जाने वाली फसल पर कमीशन और किसानों के खाते में पेमेंट देने का विरोध सहित कई अन्य मांगे रखी है। सरकार ने फसल पर उनकी आढ़त फिक्स कर दी है लेकिन उन्हें पूर्व की तरह ढाई फीसदी कमीशन मिलनी चाहिए। वहीं जो गेहूं मंडी के माध्यम से जाना चाहिए ताकि उन्हें कमीशन मिले। वहीं बहुत संख्या में किसान सीधे अपने खाते में पेमेंट नहीं लेना चाहते वे पेमेंट आढ़ती के माध्यम से की जाए। आढ़तियों की हड़ताल पांच अप्रैल तक रोजाना दो घंटे की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से होनी चाहिए। 2.50 प्रतिशत आढत आढ़तियों को दी जानी चाहिए। दलीप रावल प्रधान ने कहा कि आढ़ती अपनी दुकान के माध्यम से ही अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं। इस अवसर पर आढ़ती मोहकम सिंह छौक्कर, कटार सिंह रावल, रकम सिंह रावल, कंवरपाल, विकास, सुरेश, अनिल, नरेश, राजपाल, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें