फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दुकानों के ताले तोड़े, पुलिस ने तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। पुलिस ने बाजार में एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार व मंगलवार की रात्रि रेलवे रोड व समाज सेवा समिति रोड पर चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ली थी।
चोरों ने रेलवे रोड स्थित प्रिंस जनरल स्टोर का ताला तोड़कर करीब 4200 की नकदी और सामान चोरी कर लिया। वहीं उससे कुछ दूरी पर ही स्थित मदर डेयरी का भी शटर उखाड़ दिया। इसके संचालक विपिन ने बताया कि चोरों ने करीब 2200 की नकदी चोरी की। वहीं समिति रोड पर स्थित श्री गणेश ज्वैलर्स के यहां से चोरों ने चांदी के दो कड़े, एक चेन, सोने की एक कील और 500 की नकदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात को चोरी करने के आरोपी सुरें वासी गन्नौर,सूरज व सोनू उर्फ काला वासी बिहार जो हाल में सोनीपत में रह रहे हैं ।इन तीनों को समालखा पुराने बस अड्डा के पास से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें