फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में ब्रह्मोस हाउस, लड़कियों में अग्नि हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के मुकाबले चारों हाउसों आकाश, अग्नि, ब्रह्मोस एवं पृथ्वी के बीच हुए। इस दौरान लड़कों में ब्रह्मोस और लड़कियों में अग्नि हाउस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक मनोज धमीजा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ, सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा यह बच्चों में टीम की भावना की सराहना करने और उनकी दोस्ती और सहयोग को महत्व देने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। विद्यालय के निदेशक मनोज धमीजा एवं प्रिंसिपल गीता राठी ने विजेता टीमों और इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों एवं सभी सहयोगी अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम-
टीम ब्वॉयज
श्रेणी 6 से 8 -
विजेता हाउस- ब्रह्मोस हाउस
उपविजेता- पृथ्वी हाउस
श्रेणी कक्षा 9वीं से 12वीं-
विजेता - ब्रह्मोस हाउस
उपविजेता - अग्नि हाउस
टीम गर्ल्स (कक्षा छह से 12)-
विजेता- अग्नि हाउस
उपविजेता- आकाश हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें