फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्रह्माकुमारीज बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इसराना में रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बीके बहनों ने कार्यक्रम में आए लोगों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम का संचालन बीके रेशमा ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता बीके बीके सुमन ने रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाते हुए राखी के साथ मस्तक पर तिलक लगाने की प्रथा पर कहा कि तिलक विजय का प्रतीक है। हम आत्म स्वरूप टिक कर दूसरों की आत्मा की नजर से देखते हैं तो बुराइयों पर हमारी विजय होती है। वाणी मिठाई की प्रतीक है। मीठा खाने से दो चार मिनट के लिए मुख मीठा होता है, लेकिन मीठा बोलने से मन मीठा रहता है। रक्षाबंधन का वास्तविक रहस्य जानकर मनाएंगे तो विष तोड़क पर्व सिद्ध होगा। कार्यक्रम में बीके सुमन, बीके रेशमा, हरिचंद, जयकुंवार, बलबीर सिंह, धनपत, कांता व संतरा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें