समालखा। समालखा का छोरा रविंद्र कुहाड़ अब बालीवुड के रुपहले पर्दे पर चमकेगा। त्रिमूर्ति फिल्म्स की फिल्म जोरा में मुख्य किरदार निभाने वाले रविंद्र कुहाड़ का मंगलवार को समालखा में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। बाॅलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म जोरा 8 अगस्त को रिलीज हो रही है। उल्लेखनीय है कि फिल्म जोरा में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे। अभिनेता रविंद्र कुहाड़ समालखा के कुहाड़ के निवासी हैं। वे इन दिनों जगह-जगह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। मंगलवार शाम कुहाड़ चौपाल मेंं आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव कुहाड़, भाजपा नेता सुभाष कुहाड़ व समालखा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय बैनीवाल ने उनका स्वागत किया। संवाद