फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: मिठाई के गोदाम में अवैध रूप से चलता मिला बॉयलर, नोटिस जारी

विज्ञापन
समालखा में भापरा रोड पर मिठाई की दुकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। त्योहारी सीजन को देखते हुए उड़नदस्ता मिठाई की दुकानों में लगातार छापामारी कर रहा है। बुधवार को भी भापरा रोड पर मिठाई की दुकान में कार्रवाई के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को सूचना दे दी गई थी। उड़नदस्ता ने यहां मिठाई की दुकान में दबिश दी। यहां एक बॉयलर अवैध रूप से चलता मिला। दुकानदार पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते को भापरा रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक मिठाई की दुकान में मिलावट की गुप्त सूचना मिली थी। बुधवार की सुबह सब इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में टीम समालखा पहुंची। इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी को सूचना दी गई। वो अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। मिठाई की दुकान पर बिजली निगम के जेई राजेंद्र सिंह को बुलाया गया। जांच करने पर यहां बॉयलर चलता मिला। इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई अजय अहलावत को भी यहां बुलाया गया। बॉयलर अवैध रूप से चलता मिला उसको बॉयलर चलाने की अनुमति नहीं थी। इसके साथ ही वहां से रसगुला, गुलाब जामुन, मावा, पनीर और सूची के सैंपल लिए गए। हालांकि यहां खाद्य पदार्थ ताजे व ढके हुए मिले थे। सैंपल रिपोर्ट आने और नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। टीम में एएसआई सुभाष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें