फोटो- 12
दिल्ली पैरलल नहर में मिला लापता युवक का शव
रविवार को चचेरे भाई कर्मबीर का मिल था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले बुड़शाम के युवक प्रदीप का शव चौथे दिन सोमवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिला। शव बड़वासनी गांव के पास उतराया था। ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव फंसा देखकर सोनीपत पुलिस को सूचना दी थी। इससे पहले रविवार को प्रदीप के चचेरे भाई कर्मबीर का शव नहर में खुबडू झाल के पास मिला था। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम है। पुलिस अब दोनों के नहर में गिरने का कारण ढूंढ रही है। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। बुड़शाम निवासी कर्मबीर व उसका चचेरे भाई प्रदीप पानीपत में फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों शनिवार को ड्यूटी पर गए थे, लेकिन वहां से घर नहीं लौटे। रविवार सुबह उनकी बाइक, चप्पल व मोबाइल नहर किनारे मिले थे। पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में नहर की दोनों की तलाश कर रहे थे।