पानीपत। स्टेशन के प्लेटफार्म-4 के पास दिल्ली की तरफ रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म-4 के पास एक युवक का शव मिला है। इसकी उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।