फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीएमएस के छात्र का शव सात दिन बाद मिला

Sun, 14 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एक सप्ताह पहले यमुना नदी में कूदे बीएमएएस के छात्र हिमांशु का शव सात दिन बाद यमुना पुल से 38 किलोमीटर आगेे बागपत जिले के जागोस गांव में नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। समालखा के पंचवटी निवासी हिमांशु 6 सितंबर को सनौली-कैराना के बीच यमुना नदी के पुल से नदी में कूद गया था। समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु यमुनानगर के एक कॉलेज में बीएमएस के छात्र थे। बीते 6 सितंबर को वह यमुना नदी के कैराना स्थित पुल से नदी में कूद गए थे। वे करीब 21 सेकेंड तक पूल पर लटके भी रहे थे। शामली जिले और पानीपत पुलिस उनकी तलाश करा रही थी। उनके परिजन भी यमुना पर लगातार तलाश कर रहे थे। एक सप्ताह बाद शनिवार को घटना स्थल से करीब 38 किमी दूर उनका शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना पर परिजन भी बागपत पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें