पुलिस लाइन में रक्तदान करते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
पानीपत। जिला पुलिस की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जवानों ने 18 यूनिट रक्तदान किया। डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जवानों को समय-समय पर रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदान कोष की प्रभारी डॉ. पूजा ने रक्तदान के फायदे बताए।
18