पानीपत। नागरिक अस्पताल में वीरवार को ब्लड बैंक शुरू गया। अब अस्पताल में ही ब्लड के लिए सेवा शुरू होने से मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। नागरिक अस्पताल में काफी दिनों से ब्लड सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। इस बारे में डा. रजत गुप्ता ने बताया कि पहले दिन सात लोगों ने रक्तदान किया। नागरिक अस्पताल में मरीजों की ब्लड की आवश्यकता को पूरा करने के लिए 11 मार्च को जन सेवा दल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जैसे जैसे लोग जागरूक होंगे। ब्लड डोनेशन का कार्य चलता रहेगा। प्राइवेट अस्पताल के मरीजों के लिए 1100 रुपये टेस्टिंग चार्ज लिया जाएगा। ब्लड के लिए सभी दिन सुविधाएं मिलेंगी।