पंचायत समिति पानीपत के चेयरमैन प्रदीप चौहान काबड़ी व वाइस चेयरमैन राजेश बडौली बने हैं। चेयरमैन प्रदीप चौहान भाजपा समर्थित है। ईवीएम पर हुई वोटिंग में प्रदीप चौहान ने 29 में से 16 वोट हासिल किए और तीन वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। वहीं चेयरमैन पद के लिए राजेश बडौली दो वोटों के अंतर विजयी रहे। उनके सामने तीन प्रत्याशी खड़े थे।
वीरवार को पानीपत ब्लॉक के पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव संपन्न हो गए। प्रशासन की ओर से बीडीपीओ कार्यालय में समयानुसार चुनाव कराया गया। चुनाव में ब्लॉक के सभी 29 सदस्यों पहुंचे। ब्लॉक के वार्ड-4 से प्रदीप चौहान व वार्ड-25 से मोहित नांगल खेड़ी ने चेयरमैन पद के दावेदार जताई।
वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड-9 के राजेश समेत चार प्रत्याशी चुनाव में उतरे। चुनाव के दौरान सभी 29 सदस्यों ने वोटिंग की। जहां वार्ड-4 से प्रदीप चौहान को 16 वोट मिले है, वहीं प्रतिद्वंद्वि मोहित नांगल खेड़ी को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड-9 से राजेश को 11 वोट मिले, जबकि सलौनी को 9, रामजुवारी को 5 व गुरुचरण कौर को 4 वोट ही मिले। दोपहर के समय पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के परिणाम आते ही चुने गए प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। चेयरमैन बनने पर प्रदीप चौहान व वाइस चेयरमैन बनने पर राजेश ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वर्जन
पानीपत ब्लॉक के पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इस दौरान सभी सदस्यों ने पहुंच कर वोटिंग की। जिसमें चेयरमैन प्रदीप चौहान व वाइस चेयरमैन राजेश को चुना गया है।
वीएस बठला, डीआरओ, पानीपत।