फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसके अंतर्गत अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे। इसकी शुरुआत रक्तदान शिविर से होगी। भाजपा रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी में रक्तदान शिविर लगाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार बनाते ही गरीबों वंचितों के लिए काम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक पखवाड़े सेवा कार्य किए जाएंगे। 17 सितंबर की रेडक्राॅस भवन में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके संयोजक बालिंदर आर्य होंगे। 18 से दो अक्तूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर एसडी काॅलेज में प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसके संयोजक जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर होंगे। 17 से दो अक्तूबर तक बस्तियों में योजनाओं की जानकारी देने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके संयोजक जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया और प्राण रत्नाकर होंगे। 25 सितंबर को बूथ स्तर पर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी, जिसके संयोजक संजय छौक्कर होंगे। 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके संयोजक ऋषिपाल रावल, आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्यक्रम की संयोजक सुनीता गोयल व निशा सिंह होंगी। एक अक्तूबर को कांशीगिरी मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसके संयोजक डाॅ. जगजीत आहूजा होंगे। दो अक्टूबर को नागरिक (सरकारी) अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी संयोजक इंदू कुकरेजा होंगी। मौके पर संजय छौक्कर, मेघराज गुप्ता, कुलदीप कौशिक, रविंद्र भाटिया, दुष्यंत भट्ट, प्राण रत्नाकर, देव मलिक, राजेंद्र भादौड़, सुनील परढाणा, पवन गोगलिया, अंजली शर्मा व रविंद्र नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें