फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शाम को छोड़ी भाजपा, सुबह जजपा ने दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रघुनाथ तंवर कश्यप ने मंगलवार शाम को भाजपा को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को भेज दिया। सुबह उनको जजपा ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह वीरवार को अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

रघुनाथ तंवर कश्यप पानीपत ग्रामीण विधानसभा टिकट न मिलने से नाराज थे। वह लगातार टिकट की मांग कर रहे थे। उनको उम्मीद थी कि भाजपा इस बार ग्रामीण में ओबीसी कार्ड खेलेगी , ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह की थी। टिकट कटने के बाद से ही वह कई पार्टियों के संपर्क में थे। जजपा ने उन्हें टिकट दे दी। रघुनाथ तंवर कश्यप ने कहा कि वह 1984 से भाजपा में थे। भाजपा में उनके साथ न्याय नहीं हुआ। उनको दुखी मन से भाजपा छोड़नी पड़ी। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। जजपा ने उनके साथ न्याय किया है। उसने मंगलवार शाम को भाजपा को अलविदा कह दिया था। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें लोगों का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें