फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर तलवार और बाइक के साइलेंसर से हमला

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन संदीप कश्यप - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सामान्य अस्पताल के गेट पर रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर 20 से अधिक लोगों ने मिलकर साइलेंसर और तलवार से हमला कर दिया। उनके हाथ तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित सामान्य अस्पताल में मारपीट के मामले में दोस्त के भाई का हालचाल जानने के लिए पहुंचा था। शहर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजाखेड़ी गांव निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि डाडौला निवासी उनके दोस्त अंकित के भाई के साथ 28 अगस्त को लड़ाई झगड़ा हो गया था। अंकित अपने भाई का इलाज करने के लिए 29 अगस्त को सामान्य अस्पताल पहुंचा था, जिस पर वह भी सामान्य अस्पताल गए थे। वह दोस्त के भाई का हालचाल जानने के बाद घर जा रहे थे। जब वह अस्पताल के गेट के पास पहुंचे तो दूसरे पक्ष से करीब 20 से अधिक युवक खड़े मिले। हालचाल जानने की रंजिश में दूसरे पक्ष ने उन पर साइलेंसर और तलवार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
संदीप ने बताया कि वह भाजपा पार्टी में ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष हैं। निस्वार्थ भाव से पिछले 15 साल से पार्टी के साथ जुड़े हैं। दो दिन पहले ही सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से पार्टी नेताओं को मारपीट के बारे सूचना दे दी थी, लेकिन आज तक किसी नेता ने आकर उसका हालचाल नहीं जाना। न ही कोई मदद करने आया।
विज्ञापन

वर्जन
घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- बलराज सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें