फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा घोटालों की सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा सरकार पर हमला करते हुए घोटालों की सरकार करार दिया है। हुड्डा रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत आट्टा गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर रहे। हुड्डा ने जजपा-भाजपा गठबंधन को ठगबंधन कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के दिन लद गए हैं और इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार में बैठे लोग दोनों हाथों से लूट रहे हैं। इस सरकार में शराब घोटाले से लेकर रजिस्ट्री घोटाला, पेपर लीक, खनन घोटाला, धान घोटाला, भर्ती घोटाला समेत हर रोज एक नया घोटाला सामने आता है। इस सरकार ने हर वर्ग का अपमान किया। किसान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी व सरपंच अपने हकों को लेकर सड़कों पर हैं। सरकार के कारनामों से दुखी जनता कांग्रेस सरकार के कामों को याद कर रही है। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के दर्जनों नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो का संकल्प दोहराते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यानी हरियाणा के हर भाई को प्रेम की डोर से जोड़ो और बीजेपी का घमंड तोड़ो, किसान को एमएसपी गारंटी से जोड़ो, नौजवानों को खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती और रोजगार से जोड़ो। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से और बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन से जोड़ो। गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व दो कमरे के मकान से जोड़ो।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद-
इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक धर्म सिंह छौक्कर, विधायक बलबीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, संजय अग्रवाल, खुशीराम जागलान, कंवर सिंह छौक्कर, करण सिंह कादियान, जितेंद्र अहलावत, हरि सिंह एडवोकेट, सरपंच आट्टा दिलबाग, यशपाल करहश साहब सिंह, सुरेंद्र दहिया, जसमेर कुंडू, महिपाल सुबेदार, बिजेंदर कुटानी, अमर सिंह रावल, अरविंद ढांडा, सुमित घनघस, प्रकाश बंसल, राजीव कुहाड़ , गगन सेठी, संजय बेनीवाल व डॉ. प्रीतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें