फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में अज्ञात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जीटी रोड पर रोहतक बाइपास पुल के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को फिलहाल पहचान के लिए रोहतक पीजीआई के शव गृह में रखवाया है। अब पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मनाना गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि वह पार्क अस्पताल में बतौर एंबुलेंस चालक कार्यरत है। उसे नौ सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि रोहतक बाइपास पुल के नीचे एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में लेकर आया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया। वहां से उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें