सनौली/बापौली। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को बापौली अनाज मंडी में गुर्जर बाहुल्य समालखा विधानसभा को साधा। उन्होने 25 मई को पांच साल के लिए देश की तकदीर का फैसला करने वाला दिन बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले दस साल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये चंद पूंजीपतियों के कर्ज के माफ कर दिए, मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कदम तक नहीं उठाया। वर्ष 2014 में 400 रुपये में मिलने वाला गैस सिलिंडर अब 1100 का बिक रहा हैं। अब जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। पायलट ने कहा कि करनाल से लोकसभा प्रत्याशी युवा नेता हैं। उनमें लोकसभा की सेवा करने की हिम्मत भी है। उन्होंने जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री के सुपुत्र रविंद्र छौक्कर को भाजपा में ज्वाइन कराया। इस अवसर पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, रविंद्र छौक्कर, कटार सिंह छौक्कर, सरपंच सालीम, विकास गुर्जर, प्रवीन खेड़ा, पूर्व सरपंच बासा, कटार सिंह पूर्व सरपंच मौजूद रहे।