फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में रेत डालकर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से लूटे 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दो बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में रेत डालकर एक साइकिल सवार से 45 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सेक्टर-29 में गंदे नाले के समीप हुई। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिहौली निवासी रणबीर ने बताया कि उसने जाटल रोड स्थित साइजा फाइनेंस कंपनी से 30 हजार का लोन लिया था, जिसको उसने भर दिया था। इसके बाद उसने दोबारा 45 हजार का लोन लिया। कंपनी ने 21 प्रतिशत ब्याज पहले ही काट लिया था। अब एजेंट ने उसे 42,500 रुपये भरने के लिए कहा। वह 14 जुलाई को एचडीएफसी बैंक से 45 हजार रुपये निकलवाकर लोन कंपनी में पहुंचा तो उन्होंने 44,777 रुपये मांगे। ऐसे में उसने भरने से इंकार कर दिया और वह वापस घर जाने लगा। रास्ते में जब वह सेक्टर 29 स्थित गंदे नाले के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए, जिन्होंने उसकी आंख में रेत फेंक दिया, जिससे वह साइकिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इससे पहले कि वह संभल पाता, दोनों आरोपी उसकी जेब से 45 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आंख में रेत फेंकने की वजह वह आरोपियों का चेहरा और बाइक का नंबर नहीं देख सका। वह 500 मीटर तक पैदल चला, उसके बाद उसे पानी मिला, जहां अच्छी तरह से आंख धोने के बाद उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

वर्जन
व्यक्ति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें