फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी से घर लौट रहे बाइक सवार की कैंटर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बोहली मोड़ के पास रिफाइनरी से घर लौट रहे बाइक सवार को कैंटर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ। आरोपी कैंटर चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी दिनेश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका भाई सुरेश कुमार (49) रिफाइनरी में नौकरी करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे भाई सुरेश और वह अलग-अलग बाइकों पर रिफाइनरी से घर लौट रहे थे। वह भाई के पीछे-पीछे चल रहा था। रिफाइनरी रोड के समीप बोहली मोड़ के पास पानीपत की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सुरेश की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई सड़क पर सिर के बल जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने शोर मचाया और कैंटर का नंबर नोट किया। मौके पर भीड़ इकट्ठी होती देख कैंटर चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाकर परिजनों के बयान दर्ज किए। दिनेश के बताया कि वह पांच बहन भाई है, जिनमें चार भाई व एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें