इसराना। परढाना-इसराना रोड पर पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रताप सिंह वासी अकबरपुर बारोटा ने बताया कि वह उसका लड़का सनी शादी का कार्ड देने के लिए अलग-अलग बाइकों पर गांव परढाना जा रहे थे। जब वह इसराना-परढाना रोड पर अंजलि ढाबा के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञान वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे में सनी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने प्रताप सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।