फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दो दिन पहले परिणय सूत्र में बंधे कुरुक्षेत्र के एक युवक की समालखा के पास जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक अपनी मोटरसाइकिल से नोएडा जा रहा था। उसकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। समालखा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र का रहने वाला 31 वर्षीय प्रीतेंद्र बाइक पर नोएडा जा रहा था जबकि उसके परिवार वाले दूसरे वाहन में उससे आगे थे। जीटी रोड पर एसएन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने प्रीतेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही प्रीतेंद्र की शादी हुई थी और उसके सिर पर सेहरा बंधा था। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें