फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना फ्लाईओवर पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हादसे में घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत समालखा थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। शास्त्री नगर निवासी आशीष मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर ग्वालडा गांव से अपने घर शास्त्री नगर जा रहा था। जब वह देर रात को चुलकाना फ्लाईओवर पर पहुंचा तो इसी दौरान तेज रफ्तार व गलत लापरवाही से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आशीष मान को चोट आई। इसके बाद उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें