फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर किशनपुरा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शाहबाद रामपुर, यूपी निवासी राहिल फारूकी ने बताया कि दो सितंबर को उसे सूचना मिली थी कि उसके मामा मोहम्मद अखलाक (57) निवासी मोहल्ला राईवाला, जिला सगरूर पंजाब का मोटरसाइकिल से रामपुर, यूपी से अपने घर जाते हुए जीटी रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां उसने पता चला कि उसके मामा मोहम्मद अखलाक को गंभीर हालत के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वह रोहतक पीजीआई पहुंचा। जहां देखा कि मामा की हालत बहुत नाजुक है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। मामा से मिल कर वह अपने काम पर गुरुग्राम चला गया। जहां पहुंचने पर उसे पता लगा कि उसके मामा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें