फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डेरा गांव के निकट कार की चपेट में आकर बाइक सवार सतपाल सिंह की मौत हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने डेरा गांव निवासी मनप्रीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह डेरा गांव में फास्टफूड की रेहड़ी लगाता है। 19 नवंबर को उनके घर जटवाड़ गांव निवासी मामा कुलवंत सिंह आए हुए थे। रिश्तेदार की शादी के लिए कालाआम्ब से कपड़े खरीदने के लिए जाना था। मामा के संग वह व पिता सतपाल सिंह दो बाइक पर चले गए थे, जैसे ही वह गांव के कुछ दूरी पर ही पहुंचे तो एक कार ने पिता सतपाल सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। गहरी चोट आने पर उन्हें उपचार के लिए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें