फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊना हिमाचल तक चलेगी द्वि-साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने इंदौर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली द्वि-साप्ताहिक ट्रेन को ऊना हिमाचल तक चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में मंगलवार रात को लिखित आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त बदलाव 14 मार्च से होगा। ट्रेन नंबर 19307 इंदौर से वीरवार व शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे अंबाला कैंट और 5 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। अब यह ट्रेन 8.35 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी।
वापसी में 15 मार्च से ट्रेन नंबर 19308 ऊना हिमाचल शुक्रवार व शनिवार को दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर शाम 4.20 बजे चंडीगढ़, 5.15 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, मक्षी, शाजापुर, पचौर रोड, बियावड़ा राजगढ़, रूथियाई, गूना, बादारवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, युमनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली, मोरिंडा, रूपनगर, आनंदपुर साहिब व नंगलडैम रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें